फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार बनी काल, छात्र की मौत, तीन घायल

Sun, 08 Jan 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में कानपुर के घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही एक लग्जरी कार शनिवार सुबह खागा हाईवे पर अनियंत्रित हो गई। नौबस्ता चौराहे पर ठेले, गुमटी पर मौजूद चार लोगों को चपेट में ले लिया। छात्र रोशन लाल (20) की मौत हो गई। तीन घायलों में दो दुकानदारों को इलाहाबाद रेफर किया गया है। एक कानपुर भेजा गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर लगभग दो घंटे यातायात बाधित रहा। थाने की पुलिस व ट्रैफिक कर्मियों ने पहुंचकर हालात सामान्य कराया।
विज्ञापन



छात्र रोशन लाल खागा कोतवाली क्षेत्र के सरसई गांव निवासी भोला पासवान का बेटा था। यह साइकिल से कालेज जा रहा था। नौबस्ता चौराहे पर टीयूवी कार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। रोशन लाल उछलकर दूर गिरा और कुचल गया। वाहन के इंतजार में खड़े किदवई नगर कानपुर निवासी शैलेंद्र भदौरिया को चपेट में लेते हुए कार टायर की दुकान में जा घुसी। दुकानदार इब्राहीम का बेटा अहमद (निवासी गांधीनगर खागा) घायल हो गया। यही नहीं अनियंत्रित कार ने इसके बाद वहीं हाईवे किनारे चाऊमीन के ठेले में टक्कर मारी। दुकानदार ननकू उर्फ लाल सिंह घायल हुआ। कार इसके बाद किलोमीटर के लगे पत्थर से टकराकर रुक गई।

लोगों को अपनी ओर दौड़ता देख कार सवार कार छोड़कर पैदल ही भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक,कार में चालक समेत पांच लोग थे। लोगों ने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घायल शैलेंद्र भदौरिया अपने ससुराल हथगाम थानाक्षेत्र के भदौरिया का पुरवा आए थे। उन्हें डाक्टरों ने कानपुर रेफर किया। वहीं ननकू और अहमद इलाहाबाद भेजे गए। कोतवाल एमयू सिद्दकी ने बताया कि दुर्घटना करने वाली कार को कब्जे में लिया गया है। उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। हाईवे पर अफरा तफरी होने से जाम लगा था। उसे जल्द ही सामान्य करा दिया गया। दुर्घटना करने वाली कार कानपुर की है। पुलिस नंबर के आधार पर मालिक को ट्रेस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें