फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव नदी में फेंका

Wed, 17 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
कल्यानपुर थाने में रोती बिलखती पत्नी व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
चौडगरा (फतेहपुर)। शादी में शामिल होने गए युवक की अगवा कर हत्या कर दी गई। कातिलों ने लाश को पांडु नदी में फेंक दिया। लाश नदी में मंगलवार दोपहर को उतराती दिखी तो घटना का खुलासा हुआ। गांव के ही चार आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हत्या की वजह पुरानी मारपीट की खुन्नस सामने आई है। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद का बेटा नीतू सिंह (40) रविवार शाम फुफेरे भाई ललनी सिंह की बेटी बिटान की शादी में शामिल होने गुमीर गांव गया था। वहां ग्रामीणों ने नीतू सिंह को गांव के बचऊ सिंह, अवधेश रैदास और छेद्दा निषाद के पुत्र झंडा व चंद्रपाल के साथ शराब पीते देखा था। देर रात को नीतू सिंह अचानक लापता हो गया। वह रात को घर नहीं पहुंचा तो उसकी पत्नी माया सोमवार को खोजबीन में जुट गई। तब उसे बचऊ सिंह समेत अन्य लोगों के साथ पति के शराब पीने खबर लगी।
विज्ञापन


वह बचऊ सिंह के  घर पति के  बारे में पूछने गई थी। उसने नीतू सिंह के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। थाने में उसने बचऊ सिंह के खिलाफ पति को गायब करने की तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन में जुट गई। इसकी भनक लगते ही बचऊ सिंह समेत चाराें आरोपी गांव से फरार हो गए। पांडु नदी में मंगलवार दोपहर मछुआरों ने नीतू सिंह की लाश उतराई देखकर प्रधान पिंटू सिंह को सूचना दी। शव मिलने की खबर ने पुलिस के होश उड़ गए। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। गले में रस्सी कसी थी और धारदार हथियार से चोट पहुंचाने के निशान मिले। पुलिस शव लेकर सीधे थाने चली गई। पत्नी नीतू सिंह ने बताया कि आरोपियों ने से तीन माह पहले पति का विवाद हुआ था। तभी बचऊ  सिंह ने मार डालने की धमकी दी थी। उसी खुन्नस में पति की हत्या की गई है।एसएचओ राजकुमार पांडेय ने बताया कि रस्सी से गला घोटने के बाद चाकू से प्रहार कर हत्या की गई है। पत्नी माया देवी की तहरीर पर दर्ज गुमशुदगी में ही हत्या की एफआईआर को तरमीम किया गया है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें