फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

़ नहर में डूबे कारोबारी का शव परिजनों ने खोजा

Wed, 08 Nov 2017 12:28 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
 अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोनिहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के शहजादीपुर नहर में वैन की टक्कर से डूबे राजू रैदास(45) का शव परिजनों ने ही नहर में ढूंढ निकाला। पुलिस की हीलाहवाली देख गुस्साए परिजनों ने पुल पर जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस ने समझाकर जल्द ही यातायात बहाल करा लिया। पुलिस ने वैन को पकड़ लिया है।


कानपुर नगर घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी राजू रैदास (46) सोमवार को बांदा जिले के बिसंडा से दो बोरियों के नाई की दुकानों से बाल लेकर बाइक से घर जा रहे थे। शहजादीपुर नहर पुलिया पर वैन की टक्कर से नहर में गिरे थे। उनकी बाइक नहर किनारे छूट गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर बेटा राजकुमार, धर्मेंद्र आए थे। देर रात तक कोई सुराग न लगने पर लौट गए थे। वे लोग मंगलवार को खोजबीन को दोबारा आए। पुलिस ने नहर का पानी बंद कराया। पानी कम होने के बाद परिजनों को पुल से दस मीटर दूरी पर शव बरामद हुआ। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें