फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान के घर पथराव औ्र बवाल, छह घायल

Sun, 02 Oct 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मलवां थानाक्षेत्र के तारापुर गांव में शनिवार को प्रधानी चुनाव की रंजिश में दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ। मारपीट, पत्थरबाजी में छह लोग घायल हो गए। पुलिस के पहुंचने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि  एक पक्ष के 11 लोगों को नामजद व 20 अज्ञात पर बलवे, मारपीट, पथराव की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान लाल मोहम्मद ने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने घर के बाहर बैठ कर ग्रामीणों की समसस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान पूर्व प्रधान धर्मेंद्र यादव, अपने भाई नरेंद्र यादव, अजय यादव और पिता कलिका समेत दस लोगों के साथ आया, और घर उन पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे से उन्हें पीटने लगे। वहां मौजूद अन्य लोगों की भी पिटाई शुरू कर दी।

बीच बचाव में परिवार आया तो पीछे हटकर पथराव करने लगे। जिसमें प्रधान लाल मोहम्मद, अब्दुल रज्जाक, जुम्मन, नजमुन, पुत्तन, रहीम लोग चुटहिल हो गए। हमले के दौरान ग्रामीणों में भगदड़ मच गई। बलवे की सूचना पर एसओ विजय प्रताप सिंह, एसएसआई धीरेंद्र सिंह समेत थाने और सहिली चौकी का फोर्स पहुंचा। पुलिस के गांव में पहुंचते ही हमलावर पक्ष फरार हो गया।
विज्ञापन


प्रधान पक्ष के लोग गुस्से में सहिली चौकी पहुंचे। चौकी का घेराव कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। प्रधान की तहरीर पर नरेंद्र यादव समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया है। दूसरे पक्ष का आरोप था कि प्रधान मनमाने तरीके से प्रधानी कर रहे हैं। राशनकार्ड अपने लोगों का बनवा रहे हैं। जिसका विरोध करने पर मारपीट हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें