फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ने लापरवाही करने में छह थानेदारों को फटकारा

Sat, 19 Dec 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मासिक अपराध समीक्षा बैठक में कानून व्यवस्था को चौकस रखने के लिए एसपी ने छह थानेदारों को फटकार लगाई। वहीं कई को शिकायतों का निस्तारण न करने पर अल्टीमेटम दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक राजीव मल्होत्रा ने शुक्रवार को मातहतों के साथ क्राइम मीटिंग की। मीटिंग में पुलिस पेंशनर्स की समस्याएं सुनी गई। रिटायर्ड कर्मचारियों को विदाई सम्मान समारोह किया गया।

अपराध समीक्षा में कोतवाली, मलवां, किशनपुर, खखरेरू, कल्यानपुर, जाफरगंज, चांदपुर, ललौली, थरियांव, असोथर थानेदारों को हत्या, लूट की लंबित पड़ेे मामलों के खुलासे के निर्देश दिए।
विज्ञापन


थानों में कुख्यात अपराधियों के हिस्ट्रीशीट खोलने के आदेश दिए। लंबित शिकायतों के निस्तारण में सुस्त थानेदारों में शहर कोतवाल, मलवां, बिंदकी, गाजीपुर, सुल्तानपुर घोष, ललौली को जमकर फटकार लगाई।

जल्द से जल्द शिकायतों के निस्तारण करके रिपोर्ट मांगी गई है। ईनामी बदमाशों में कोतवाली, हुसैनगंज, खागा कोतवाली, औंग, जहानाबाद, असोथर को गिरफ्तारी के लिए आदेश दिए गए।

सभी सीओ को संबधित थानेदारों के साथ मिलकर विवेचनाएं समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। क्रिसमस, बारावफत और नए साल के त्योहार को शांतिपूर्वक तरीके से निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इस मौके पर एएसपी आरके यादव, सीओ सिटी वंदना सिंह, सीओ बिंदकी आरके वर्मा, सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह, सीओ थरियांव मदन सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें