फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांग सभा के प्रदेश अध्यक्ष की कार सीज

Sun, 08 Jan 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
5-वर्मा चौराहे पर कार सीज करते टीएसआई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शहर के वर्मा चौराहे इलाके में वाहनों की चेकिंग अभियान में पुलिस ने विकलांग सभा के प्रदेश अध्यक्ष की इंडिगो को हूटर के चक्कर में रोका। कार में कई अनियमिताएं पाए जाने पर सीज करने की कार्रवाई की गई। पुलिस का दावा है कि कार का रजिस्ट्रेशन भी नहीं कराया गया।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार दोपहर इंडिगो कार में हूटर लगा देखकर रोका। बताया गया कि कार में समाजवादी पार्टी का झंडा लगा था। पीछे नंबर प्लेट नहीं लगी थी। बिंदकी विधानसभा के  सपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह जनसेवक का स्टीकर चिपका था।

पुलिस ने कार की छानबीन की तो रजिस्ट्रेशन न होने का पता लगा। टीएसआई शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कार में बैठे युवक ने खुद को विकलांग सभा का प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह बताया है। चालक के कोई कागजात न दिखा पाने पर कार को सीज किया गया है। शहर के हाइवे पर स्टेटिक टीमें भी चेकिंग लगाए रही हैं। टीमों ने 38 चार पहिया वाहनों का ट्रैफिक और आचार संहिता उल्लंघन पर चालान किया है। पुलिस टीमों वाहनों से 15 हजार पांच रुपये का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें