फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बदमाश को पीट पीटकर मार डाला

Thu, 08 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के मान सिंह का पुरवा मजरे में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों को ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान जमकर हुई पिटाई से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा मरणासन्न स्थित में पहुंच गया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर घायल को अस्पताल पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों की शिनाख्त नहीं हो सकी।
मानसिंह का पुरवा निवासी महिला शाम को नित्यक्रिया के लिए बाहर निकली थी। इस दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उसके जेवर छीन लिए। महिला ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े।

बाइक सवार बदमाशों को पकड़ कर पीटना शुरू किया। इस दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरा मरणासन्न स्थिति में पहुंच गया। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन


सीओ सिटी आरके वर्मा और थानाध्यक्ष आरसी यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल पहुंचाया। जबकि मृत का शव मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस बदमाशों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।  ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में महिलाओं से छेड़खानी और छिनैती की लगातार घटनाएं हो रही हैं। वहीं थानाध्यक्ष आरसी यादव का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें