फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर डेढ़ साल दुष्कर्म

Thu, 23 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीक फोटो
विज्ञापन
कोचिंग कर प्रतियोगिता की तैयारी कर रही एक छात्रा को उसके पड़ोसी ने हवस का शिकार बना लिया। शादी का झांसा देकर उसने डेढ़ साल दुष्कर्म किया। अब छात्रा ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



मामला शहर का है। छात्रा बहन के साथ रहती है। उसी मकान में एक खाद कंपनी का कर्मचारी भी रहता है। छात्रा की शिकायत पर मंगलवार रात पुलिस मौके पर पहुंची। अचानक मकान में पुलिस फोर्स के पहुंचते ही हड़कं प मच गया। मौके से पुलिस ने कर्मी को पूछताछ के लिए उठा लिया है। चौकी में छात्रा  अपने भाई के साथ पहुंची और तहरीर दी। छात्रा ने चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ को बताया कि डेढ़ साल पहले उसकी बहन कमरे में नहीं थी।

अकेला पाकर आरोपी ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी की बात कही। इसके बाद से लगातार यौन शोषण करता रहा। चौकी इंचार्ज ने बताया कि दोनों एक ही बिरादरी के हैं। उनके घरवालों को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। आरोपी सीतापुर जिले का रहने वाला है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें