फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस ने बीए छात्र को कुचला, छात्रा घायल

Thu, 23 Feb 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /साहिबाबाद
विज्ञापन
छात्र की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शालीमार गार्डन गौड़ प्लाजा चौक के पास बुधवार दोपहर दिल्ली के एक निजी स्कूल की बस ने बाइक सवार बीए छात्र और उसकी साथी छात्रा को साइड मार दी। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छात्रा को मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर बस को सीज कर दिया है।    
विज्ञापन


दिल्ली के सबोली निवासी महेश एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका बेटा रवि (21) अरविंदो कालेज में बीए थर्ड ईयर का छात्र था। बुधवार सुबह रवि साथी छात्रा करुणा निवासी हर्ष विहार के साथ गाजियाबाद स्थित एक सेंटर पर कोचिंग के लिए बातचीत करने जा रहा था।

शिव चौक से गौड़ प्लाजा चौक के बीच ओवरटेक करने के दौरान दिल्ली के स्प्रिंग फील्ड स्कूल की बस ने उनकी बाइक को साइड मार दी। रवि बाइक से गिरकर बस के पिछले पहिए के नीचे आ गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। छात्रा बाइक की दूसरी ओर गिरकर घायल हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया। एसएचओ साहिबाबाद धीरेंद्र आरोपी चालक को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है। छात्रा को मामूली खरोंचे आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।

एसएचओ ने बताया कि बस में पांच-छह स्कूली बच्चे थे। गनीमत रही कि अचानक ब्रेक लगने के दौरान उन्हें चोट नहीं आई। बच्चों को उनके घर पहुंचा दिया गया है।

- परिजनों में मचा कोहराम            
सूचना पर रवि के परिजन शालीमार गार्डन चौकी पहुंचे। रवि के पिता और अन्य रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता ने बताया कि सुबह बेटा कोचिंग की जानकारी लेने की बात कहकर निकला था। उस समय उन्होंने उसे कहा था कि कल चले जाना, लेकिन वह नहीं माना। अगर वह नहीं गया होता तो उसकी जान न जाती।            
 
- अतिक्रमण से गौड़ा प्लाजा चौक के पास होते हैं हादसे            
शालीमार गार्डन का गौड़ प्लाजा चौक इलाके की मुख्य मार्केट के रूप में जाना जाता है।  यहां चारों ओर  अतिक्रमण है। इसके चलते आए दिन हादसे होते रहते हैं। रोजाना दोपहर में लोगों को अतिक्रमण के चलते जाम से भी जूझना पड़ता है। संडे मार्केट के दौरान तो कई किलोमीटर लंबा जाम लगा रहता है। 

निजी स्कूल की बस ने मारी टक्कर, बच्चा घायल 
     
 वैशाली सेक्टर-4 पुलिया पर बुधवार सुबह एक स्कूल बस ने पैदल जा रहे पांच वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बच्चा सड़क पर गिरकर घायल हो गया। राहगीरों ने बच्चे को वैशाली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान बच्चे के परिजन व स्कूल बस वाले भी अस्पताल पहुंच गए। दोनों पक्षों में समझौता होने पर मामले में तहरीर नहीं दी गई है।

रोडवेज बस ने मारी बुजुर्ग को टक्कर, मौत

एनएच-24 पर लालकुआं क्षेत्र में साइकिल से घर जा रहे एक बुजुर्ग को रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। 

मृतक चरण सिंह गौतम (75) नासिरपुर के रहने वाले थे, वह समाजसेवी थे। परिजनों के अनुसार, चरण सिंह मंगलवार देर शाम को घर से साइकिल पर बम्हैटा गए थे, जहां से रात के समय वह वापस घर लौट रहे थे।

 बम्हैटा के एचपी पेट्रोल पंप के पास हापुड़ से नोएडा जा रही नोएडा डिपो की रोडवेज बस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। इससे चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को मृतक की जेब से कागज और मोबाइल नंबर लिखे मिले, जिन पर संपर्क करने के बाद चरण सिंह की शिनाख्त हुई। 

बुधवार सुबह चरण सिंह की बेटी कमलेश ने अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में एसएसआई महीपाल सिंह ने बताया कि पुलिस जल्द ही आरोपी चालक का पता कर उसे गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस बस को कब्जे में लेकर पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें