फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान ने घर में घुसकर पीटा, फायरिंग

Sat, 03 Feb 2018 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
विज्ञापन
घटनास्थल की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
समाधान दिवस के दिन जमीन के विवाद में एक प्रधान व उसके समर्थकों ने घर में घुसकर ग्रामीण को पीटा। आरोप है कि उसे पीटते हुए दूर घसीट ले गया और लहूलुहान कर डाला। सीओ ने पुलिस बल के साथ जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने व मंगलसूत्र लूट ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने बलवा, मारपीट की धाराओं में प्रधान समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


कल्यानपुर थाना क्षेत्र के सौंह गांव निवासी राममनोहर तिवारी ने बताया कि उन्होंने 1992 में प्रधान हरिशंकर तिवारी समर्थक देवीशंकर के साझे में खेत खरीदे थे। वह अपने हिस्से में सालों से काबिज है। देवीशंकर कुछ महीनों से खेत में कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। बेटे सुधीर ने पुलिस से शिकायत की थी। वहीं, प्रधान के कहने पर कोटेदार सुरेंद्र ने राशन देने से मना कर दिया था, जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री से सुधीर ने कर दी थी।

 खेत के विवाद में समाधान दिवस को बेटे को थाने आना था। बेटा घर में खाना खाने जा रहा था। आरोप है कि अचानक हरिशंकर तिवारी प्रधान, राजाशंकर तिवारी, प्रधान का भतीजा सुशील, सुरेंद्र कोटेदार और उसके बेटे सचिन, सत्येंद्र, देवीशंकर, शिवशरण, राकेश ने लाठी डंडे और असलहे लेकर घर में हमला बोल दिया। आरोपी घर से बेटे को पीटते हुए गांव किनारे कुएं के पास तक ले गए।
विज्ञापन


पीछे से बड़ी बहुएं चीख पुकार मचाती बचाने के लिए दौड़ीं। लहूलुहान होने पर बेटे को आरोपी छोड़कर भाग गए। राममनोहर का आरोप है कि आरोपियों ने हवाई फायरिंग की और बड़ी बहू के गले से मंगलसूत्र व छोटी बहू के बाले लूट ले गए। एसओ अरविंद सिंह का कहना है कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवे, घर में घुसकर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें