फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की वारदातों के पर्दाफाश में पुलिस खाली हाथ

Mon, 23 Feb 2015 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर में सर्राफ को गोली मारकर हुई लूट में दो दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस की टीमों ने दर्जनों जगह छापे मारकर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। पुलिस को कुछ ऐसे सुराग हाथ लगे हैं, जिससे वह बदमाशों के नजदीक पहुंची है। सीओ ने सर्किल के कई थानाध्यक्षों के नेतृत्व मेें पुलिस की टीमाें को लगा रखा है
विज्ञापन


शनिवार को सुबह दस बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने सर्राफा व्यवसायी उदय सोनी को गोली मारकर लगभग साढ़े पांच लाख रुपये कीमत के बैग में भरे सोने के जेवरात लूट लिए थे।

आला अफसरों के निर्देश के बाद रातों दिन लगी पुलिस को जल्द ही सफलता की उम्मीद दिख रही है। सीओ अनुराग दर्शन ने दावा किया है कि जिस तरह बंसतीखेड़ा कांड का सही खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


उसी तरह इस लूटकांड के बदमाशों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर बेनकाब किया जाएगा। उन्हाेंने कहा इसके खुलासे के लिए लगी टीमें बदमाशों के नजदीक पहुंच चुकी हैं। उनकी गिरफ्तारी जल्द होगी। उधर, खागा में रविवार को कोतवाली में सभी सर्राफा और थोक किराना व अन्य सामग्रियों के व्यापारियों की एक बैठक हुई, जिसमें सीओ ब्रजराज सिंह ने कहा कि व्यापार के संबंध में बाहर आने जाने की सूचनाएं लीक नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर दीपू, कमलेश बाजपेयी, राजन अग्रवाल, अनिल कुमार, अशोक कुमार और महेंद्र सहित करीब आधा सैकड़ा व्यापारी मौजूद रहे।


फोटो परिचय18- सर्राफा व्यवसायी को ढांढस बंधाने पहुंचे पूर्वमंत्री

जनसेवक ने जल्द खुलासे का दिया आश्वासन
बिंदकी। भवानीपुर गांव में बाइक सवार बदमाशों के शिकार हुए लूटकांड के पीड़ित सर्राफा व्यवसायी को रविवार को पूर्व मंत्री अमरजीत सिंह जनसेवक ने दिलासा दिया। उनसे मिलने के बाद उन्होंने एसपी से बात कर जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।रविवार को पहुंचे पूर्वमंत्री को सर्राफा व्यवसायी ने आपबीती बताई। तभी उन्होंने ढांढस बंधाया और बदमाशों से मोर्चा लेने पर उसे और ग्रामीणों को उनके साहस पर बधाई दी। इस मौके पर ग्रामीणों से कहा कि वह कांड के खुलासे में लगी पुलिस का सहयोग करें, जिससे बदमाशों के हौसले पस्त हों और बेखौफ होकर अवाम चैन से रह सके।


व्यापारियाें से की सहयोग की अपील
बिंदकी/खागा। रविवार को कोतवाली परिसर में सीओ अनुराग दर्शन ने लूट की घटनाओं को रोकने के लिए व्यापारियों के साथ एक बैठक की जिसमें सहयोग के साथ- साथ उन्हे सावधनी बरतने के लिए भी आगाह किया। उन्हाेंने व्यापारियों को सावधानी बरतने के लिए नसीहत दी साथ ही उन्हें कई टिप्स दिये। कहा एक ही समय व एक ही रास्ते से आने जाने से बचें, अधिक जेवरात हो तो अकेले न चलें। बैठक मे व्यापार मंडल अध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्त, सभासद जाहिद खां बन्ने, शकील न्यारिया, समी अहमद बरकाती, रामबाबू गुप्ता, संजय यादव ने विचार रखे। अमौली संवाददाता के अनुसार चौकी में थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने व्यापारियों के साथ बैठक कर सावधानी बरतने की अपील की। इस मौके पर दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें