फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट मामले में वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना को अंजाम देने में प्रतापगढ़ और सुल्तानपुर जिले के हिस्ट्रीशीटर शामिल थे।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 22 दिसंबर को दिनदहाड़े श्रीपाल पांडेय से कट्टे के बल पर लूट मामले में हीरालाल वर्मा ऊर्फ अजय वर्मा पुत्र जवाहर लाल, जावेद पुत्र स्व. मोबीन निवासी सरसी थाना कंधई जिला प्रतापगढ़, अखिलेश पुत्र धनीराम, राजकिशोर पुत्र रामदीन निवासी कृष्णापुर मजरे शिवराजपुर थाना औंग को गिरफ्तार किया गया है। वहीं एक आरोपी सुल्तानपुर जिले का बाबा फरार है।

बिंदकी सीओ अनुराग दर्शन और औंग एसओ अजय सेठ ने टीम के साथ आरोपियों को कृष्णापुर मजरे शिवराजपुर धनीराम के खेतों से शुक्रवार तड़के पकड़ा। आरोपी हीरालाल चार सालों से बिस्कु ट फैक्ट्री औंग में काम करता था।
विज्ञापन


उसकी प्रधान रावतपुर के घर पर अखिलेश पाल से दोस्ती हुई थी। अखिलेश एक ब्रेड फैक्ट्री का लोडर का चलाता है। दोनों ने बैंक से प्रतिदिन रुपये लेकर आने जाने वाले डेयरी मालिक श्रीपाल पांडेय की रेकी की और लूटने की योजना बना डाली। हीरालाल ने 20 दिसंबर की रात अपने बदमाश साथियों बाबा और जावेद को चौडगरा लूटकांड को अंजाम देने के लिये बुलाया। चौडगरा में अशोक कुशवाहा के घर पर दोनों को रोका।

अखिलेश 21 दिसंबर की रात विजय मिस्त्री की दुकान में अपनी बाइक को खड़ा करके ब्रेड फैक्ट्री की लोडर लेकर बांदा चला गया। उसने अपने मित्र राजकिशोर को डेयरी मालिक की पहचान के लिये लगा दिया था।

बाद में 22 दिसंबर की दोपहर को हीरालाल ने मिस्त्री की दुकान से बाइक उठाई और जावेद व बाबा के साथ लूटकांड को अंजाम दिया। बिंदकी स्टेशन से जावेद और बाबा मालगाड़ी में बैठकर फरार हो गये।

वहीं कानपुर देहात में किराये के मकान में रहने वाली अपनी मां और पत्नी के पास हीरालाल हाइवे से नौ लाख रुपयों भरा बैग लेकर फरार हो गया था। इलाहाबाद में एक होटल में सारे आरोपियों ने रुपयों को बटवारा किया था।

इंसेट
बाइक से मिले पुलिस को सुराग
बदमाश भागते समय अपनी डिस्कवर बाइक छोड़कर फरार हो गये थे। इस बाइक को राजू चौहान निवासी चौडगरा से हीरालाल ने दो साल पहले खरीदा था। पुलिस को बाइक की पड़ताल से हीरालाल का सुराग मिला। इससे धीरे-धीरे पूरी घटना की गुत्थी सुलझ सकी है।

इंसेट
प्रतापगढ़ में हत्या में वांछित था हीरालाल
प्रतापगढ़ जिले से हीरालाल ऊर्फ अजय वर्मा के कंधई थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। उसके खिलाफ 13 मुकदमे दर्ज हैं। उसने प्रतापगढ़ जाकर अक्टूबर माह में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


वहीं जावेद के खिलाफ ताला थाने में नौ मुकदमे हैं। जिले का अखिलेश पाल पर वाहन चोरी का मुकदमा है। आरोपी जावेद ने लूट के रुपयों से अपने भाई को अपाचे बाइक और घर बनवाने के लिए एक लाख की ईंट भी खरीदकर दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें