फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के डांटने पर घर से निकला, ट्रेन से कटा

Tue, 08 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
छात्र की मौत से परिजनों में मचा कोहराम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। मलवां थानाक्षेत्र के कु रुस्ती कलां रेलवे स्टेशन के पास रविवार की रात पुलिस को उमेश कुमार (14) का ट्रेन से कटा शव मिला। पहचान के लिए सोमवार को परिजन थाने पहुंचे। परिजनों ने गांव जाते वक्त ट्रेन से गिरने का हवाला दिया है। छात्र पिता की डांट से नाराज होकर निकला था। इस वजह से वह खुदकुशी के बिंदु पर भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

उमेश कुमार शहर के कांशीराम कालोनी अस्ती रोड निवासी रतीलाल का बेटा था।

वह न्यू हैप्पीडेल इंटर कालेज में हाईस्कूल का छात्र था। रतीलाल प्राइवेट बस में परिचालक हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम बेटे को बाल न कटवाने और दवाइयां न खाने की बात पर डांट दिया था। इसके बाद उमेश घर से गांव काकाबेरी थाना मलवां जाने की बात कहकर निकला था। ट्रेन से जाते समय कुरुस्ती कलां रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। उनका बेटा रात को गांव नहीं पहुंचा था, तभी चिंता सताने लगी थी। खोजबीन में मलवां पुलिस को शव मिलने की पता चला। तब वे लोग थाने पहुंचे और बेटे के  शव की पहचान की। घटना से छात्र की मां रामकली का रो-रो कर बदहवास हो गई। वह चार भाइयों रामकुमार, संतोष, सुभाष से छोटा था। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार के लोगों ने ट्रेन से गिरकर मौत होने की सूचना दी है। आत्महत्या भी हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें