ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर शनिवार को परिवार के ही दो पक्ष भिड़ गए। उनके बीच लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। जिसमें नौ लोग घायल हुए। पुलिस ने एक पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की है।
कमासी गांव निवासी देवीदीन करीब 20 साल से ग्राम समाज की जमीन पर कारखाना लगाए हैं। उनका भाई देवी प्रसाद कुछ दिनों से जमीन में हिस्सा मांग रहा था। इसे लेकर पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। दोनों भाइयों के बीच शनिवार को उक्त जगह निर्माण कराने को लेकर विवाद बढ़ गया।
हाथापाई देखकर देवीदीन पक्ष से देवीदयाल, अमर पटेल, उपेंद्र पहुंचे। दूसरे पक्ष देवी प्रसाद की तरफ से उनकी पत्नी श्यामकली, नीरज, आलोक पहुंचे। दोनों तरफ से मारपीट, पथराव होने लगा। ग्रामीणों ने 100 नंबर पर सूचना दी। देवीदीन की ओर से पुलिस ने देवी प्रसाद समेत चार लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस ने देवीदीन और घायलों को मेडिकल के लिए भेजा। देवी प्रसाद पक्ष के लोग इलाज कराने चले गए। थानेदार चिंरजीव मोहन ने बताया दूसरे पक्ष के आने पर उसकी भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। देवीदीन पक्ष का ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा है। उसी जमीन पर कब्जे के लिए दूसरा पक्ष दीवार बनवाना चाहता है।के यादव ने बताया रिपोर्ट दर्ज की गई है।