फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से भतीजे की मौत, चाचा घायल

Thu, 19 Apr 2018 11:22 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
बरौंहा गांव में रोते बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फतेहपुर।
विज्ञापन

बांदा-टांडा हाईवे पर बुधवार देर रात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई। चाचा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सिर पर चोट लगने से जान गई है। मौके पर हेलमेट नहीं मिला है।
ललौली थाना क्षेत्र के बरौंहा गांव निवासी संतोष कुमार उर्फ कल्लू (48) अपने पारिवारिक चाचा कामता प्रसाद (30) के साथ बांदा जिले के तिंदवारी थाने के सोनरही गांव रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गए थे। बाइक से लौटते समय ललौली थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव के पास रात लगभग दो बजे एक ट्रक की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि सोनरही गांव में संतोष के साढ़ू रमेश धूरिया की बेटी विनीता की शादी थी।
विज्ञापन

संतोष की मौत से पत्नी गीता देवी व मां फूलकली रो-रो कर बेहाल हो गईं। इनकी पांच बेटियों में पिंकी, राधा, रानी शादीशुदा हैं। अंशू और राखी अविवाहित हैं। एक बेटा आकाश सबसे छोटा है।
विज्ञापन

थानेदार विजय प्रताप सिंह ने बताया कि हादसा रात के वक्त होने के कारण चालक ट्रक लेकर भाग गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। दुर्घटनास्थल पर हेलमेट नहीं मिला है। सिर पर चोट लगने से मौत बताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें