फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत

Sat, 01 Apr 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
- मृतका की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बकेवर में शुक्रवार सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालात में फांसी पर लटका मिला। पिता ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का शक जताया है।
विज्ञापन



बकेवर कस्बे के निवासी संतराम के बेटे हरिओम विश्वकर्मा की शादी थाना ललौली क्षेत्र के बड़ा गांव मछरिया निवासी ललित नारायन की बेटी शालिनी (22) से 14 अप्रैल 2015 को हुई थी। परिजनों ने बताया कि गुुरुवार रात लगभग तीन बजे हरिओम चित्रकूट से घर आकर सो गया। शुक्रवार की भोर लगभग पांच बजे जब परिजन जागे तो देखा कि शालिनी कमरे की धन्नी में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकी है। परिजनों की चीखपुकार सुन पड़ोसी भी जुट गए। मायके पक्ष को सूचना दी गई।
विज्ञापन




शालिनी के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर हत्या करने की आशंका जताई और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करने के बाद ही वह संतुष्ट हो पाएंगे। थानाध्यक्ष वीके सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि नवविवाहिता ने आत्महत्या की अथवा उसकी हत्या की गई है। आत्महत्या में भी परिस्थिति जानने के लिए छानबीन की जाएगी। दो साल में ही ऐसी क्या नौबत आ गई कि विवाहिता को यह कदम उठाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें