फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमानत पर छूटे हत्यारोपी ने की कुकर्म की कोशिश

Sun, 27 Dec 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन माह पहले जमानत पर छूटे हत्यारोपी ने गुरुवार रात दस साल के बच्चे से कुकर्म की कोशिश की। नाकाम होने पर बच्चे को गला दबाकर मारना चाहा। गांव के लोगों के पहुंच जाने पर बच्चा बचा। बता दें कि इसी आरोपी ने तीन साल पहले एक बच्ची को रेप के बाद मार डाला था।
विज्ञापन


कुकर्म के प्रयास की यह घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के भिटौरा रोड स्थित मवईया गांव की है। गांव में रहने वाले एक परिवार में गुरुवार रात मुंडन संस्कार का आयोजन था। रात को बच्चे डीजे पर डांस कर रहे थे।

इसी दौरान हत्यारोपी शशि ने कक्षा छह के छात्र को रुपये देने का लालच देकर बुलाया। शराब के नशे में शशि छात्र को बहला फुसला कर गांव में ही एक सुनसान गली में ले गया। वहां कुकर्म की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन


बच्चे ने चीख पुकार मचाई तो गला दबाकर मारने की कोशिश की। तभी निमंत्रण से लौट रहे लोगों को गली में आवाज सुनाई दी। ग्रामीण दौड़कर पहुंचे तो आरोपी बच्चे को छोड़कर भाग निकला। बच्चे ने आपबीती बताई।

परिजनों ने कोतवाली पुलिस को मामले की खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो चुका था। पुलिस ने आरोपी के परिजनों को उठा लिया।

परिजनों ने आरोपी को बुलाया और छिपी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल आरके पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें