फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Thu, 14 Feb 2019 12:12 AM IST
gaurav gaurav फतेहपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : self
विज्ञापन
 बांदा-टांडा हाईवे पर बुधवार रात नौ बजे ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। बाइक चालक ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। यूपी 100 ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।  
विज्ञापन


हुसैनगंज थानाक्षेत्र के मोहंदीपुर गांव निवासी मनीष (28) हैदरपुर इटौली गांव निवासी अरुण पटेल (24) को लेकर बाइक से ललौली थाने के सुजानपुर गांव बरात जा रहा था। बांदा हाईवे पर गाजीपुर थानाक्षेत्र के शाह पुलिस चौकी के पास बाइक सवार पहुंचे थे। तभी बांदा की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर से बाइक चालक मनीष उछल कर रोड पर जा गिरा। तभी उसका सिर ट्रक के पहिये के नीचे आ गया। हादसा देखकर चौकी इंचार्ज डीडी वर्मा व पुलिस कर्मी पहुंचे। मनीष को मौके पर ही मृत पाया गया, जबकि उसके साथी अरुण को जिला अस्पताल भेजा गया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि घटनास्थल में हेलमेट नहीं मिला है। ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें