मलवां थाना क्षेत्र के अस्ता गांव से कक्षा नौ का छात्र सूरज (15) चार दिन से लापता है। उसका कोई सुराग नहीं लगा है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
सूरज अस्ता गांव निवासी अमरेश लाल का बेटा है। उसके चाचा राजेश ने 12 फरवरी को थाने में भतीजे सूरज की गुमशुदगी दर्ज कराई है। उसने बताया कि भतीजा लाल रंग की टी शर्ट और लोअर पहने था। वह गांव से लापता हो गया है। उसकी सारे रिश्तेदारों में खोज की गई लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।