फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई के विवाद में मारपीट, गोली चली

Tue, 10 Apr 2018 11:14 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन
अमौली। सिंचाई का भाव घटाने की खुन्नस में सोमवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा है।  
विज्ञापन

चांदपुर थानाक्षेत्र में रिठवां गांव के मजरा धाना निवासी मेंबर निषाद ने चार माह पहले नलकूप लगवाया था। उसके पड़ोसी खेत मालिक देशराज पुराने नलकूप मालिक हैं। सोमवार रात मेंबर नलकूप की ओर बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में देशराज और उसके बेटे कृपाल से मेंबर का विवाद हो गया। उनके बीच मारपीट हुई। किसी तरह से बचकर मेंबर अपने नलकूप पहुंचा और तमंचा निकाल लाया। कृपाल का आरोप है कि उसने फायरिंग की। वह लोग बाल-बाल बचे। ग्रामीणों संग दौड़ाकर मेंबर को पकड़ लिया। चौकी की पुलिस को बुलाकर मेंबर को सुपुर्द किया गया।
उधर, आरोपी मेंबर का कहना था कि वह सस्ते दाम में किसानों को नलकूप से पानी देता है। कृपाल काफी वक्त से महंगे दाम में पानी दे रहा था। इसी खुन्नस में देशराज, कृपाल, कृपाल के बेटे सुघर, जयकुमार, भाई दीपू, चचेरा भाई सुरेंद्र ने उसे मारापीटा। दोबारा हमला करने जा रहे थे तो बचाव में फायरिंग की।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज विद्याराम यादव का कहना है कि आरोपी से असलहा बरामद कर उसे जेल भेजा गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर आने पर कार्रवाई होगी। दोनों पक्षों के लोगों का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें