बाराबंकी से बांदा तिलक चढ़ाने जा रहे परिवार की
इनोवा कार रविवार रात को अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में जूली (18) की
मौत हो गई। वहीं सात लोग घायल हो गए। घायलों को लखनऊ रेफर किया गया है।
महर्षि
नगर, बाराबंकी निवासी रमाकांत मिश्र की बेटी की शादी बांदा जिले में तय
हुई थी। वह परिवार और रिश्तेदारों के साथ तिलक चढ़ाने बाराबंकी जा रहे थे।
चौफेरवा के पास इनोवा कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।
दुर्घटना की
खबर पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे घायलों को जिला
अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हरिशंकर अवस्थी की बेटी जूली (18) को डाक्टरों
ने मृत घोषित कर दिया। रमाकांत मिश्र (45), श्रीकांत की पुत्री लकी (18),
रेनू (30) पत्नी पंकज, अनुराग (22) पुत्र वीरेंद्र , नेहा (18)पुत्री
विनीत, दीपक (28) पुत्र हरिशंकर व ड्राइवर गिरीश चंद्र (35) निवासी कटैया
बाराबंकी कोें भर्ती कराया गया।
घायलों को डाक्टरों ने लखनऊ व कानपुर के
लिए रेफर किया है। इसमें रमाकांत मिश्रा और ड्राइवर की हालत नाजुक बताई गई
है।