फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पथराव में पुलिस अफसर, सिपाही जख्मी

Sun, 29 Nov 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर थानाक्षेत्र के गुनीर ग्राम पंचायत के मजरे दलाखेड़ा में शुक्रवार देर रात जिला पंचायत सदस्य विनोद विश्वकर्मा पर हमले के बाद दोनों प्रत्याशी पक्षों के जुटने पर मारपीट और हवाई फायरिंग से स्थिति तनावपूर्ण रही। सुबह इसी मुद्दे पर रोड जाम करने के दौरान पुलिस के लाठीचार्ज करने पर पथराव हुआ। जिसमें पुलिस अफसर व सिपाही चुटहिल हुए। आंसू गैस के गोले और रबर फायरिंग कर हालात को काबू में किया गया। उधर, पुलिस ने विरोधी जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह समेत चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। विनोद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डीएम व एसपी ने भी बाद में मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन


बता दें कि मलवां विकास खंड की ग्राम पंचायत गुनीर से जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह की मां शंकुतला देवी व विश्वकर्मा महासभा के प्रांतीय नेता विनोद विश्वकर्मा की पत्नी रेखा विश्वकर्मा प्रधान पद का चुनाव लड़ रही हैं।

घायल विनोद ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग तीन बजे उन्हें खबर मिली कि मां को जिताने के लिए जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह गुनीर के मजरे दलाखेड़ा में वोटरों को रुपये व साड़ियां बांट रहे हैं।
विज्ञापन


इस पर वह अपने समर्थक मंगल साहू व अन्य के साथ पहुंचे। आरोप है कि वहां पिंटू सिंह व उनके समर्थकों ने हमला बोल दिया। तब तक मारते-पीटते रहे जब तक अचेत नहीं हो गए।

पिंटू सिंह व उनके समर्थकों ने फायरिंग कर वोटरों को भी धमकाया। समर्थकों की संख्या बढ़ने पर आरोपी भागे। इधर, उन्हें लहूलुहान हालत में गोपालगंज पीएचसी में भर्ती कराया गया। देर रात ही काफी संख्या में समर्थक पहुंच गए और विनोद की हालत चिंताजनक देख भड़क उठे।

इसके बाद सुबह जीटी रोड हाइवे जाम कर नारे लगा गिरफ्तारी की मांग करने लगे। फोर्स के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने जाम हटाने को कहा, इस पर कहासुनी फिर बात बढ़ गई। पुलिस ने लाठी भांजी तो भीड़ पुलिस पर पथराव करने लगी।

सीओ बिंदकी आरके वर्मा ने बताया कि उनके अलावा एएसपी कमल सिंह यादव,  सीओ सिटी व थानाध्यक्ष कल्यानपुर अजय सेठ व कुछ पुलिसकर्मी चुटहिल हुए।

पथराव में सीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई। जैसे-तैसे भीड़ को समझाकर मामला शांत कराया गया। विनोद विश्वकर्मा की तहरीर पर जिला पंचायत सदस्य पिंटू सिंह गौतम, अंजय सिंह, विक्रम सिंह, पिंटू तिवारी राज सिंह, राममनोहर समेत 11 लोगों को नामजद किया गया है।

एसओ अजय सेठ की तहरीर पर एक सैकड़ा ग्रामीणों पर बलवा, सेवेन सीएल एक्ट, आचार संहिता का उल्लंघन  कर मतदान में अशांति फै लाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें कई नामजद भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें