फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएसी बस की टक्कर से होमगार्ड की मौत

Tue, 08 May 2018 11:04 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
फाइल फोटो मलखान सिंह - फोटो : amarujala
विज्ञापन
फतेहपुर। मंगलवार की शाम  ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को 12 वाहिनी पीएसी की बस ने टक्कर मार दी। होमगार्ड की  मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ से यातायात बाधित हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। बस को कब्जे में ले लिया।  जिसके बाद यातायात बहाल हो सका।  
विज्ञापन

शहर के निबाहरा मोहल्ला निवासी लखन सिंह का  35 वर्षीय पुत्र  मलखान सिंह  होमगार्ड के पद पर तैनात था। इन दिनों ट्रैफिक पुलिस में उसकी तैनाती थी। उसकी ड्यूटी ज्वालागंज बस अड्डे  में लगी थी। वह  बस अड्डे पर लगे ं जाम को हटवा रहा था तभी पीएसी की बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद रोड पर सिर के बल गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  दुर्घटना देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए  भेजा। सीओ सिटी केडी मिश्रा, होमगार्ड कमांडेंड मुन्नीलाल, कोतवाल आरके सिंह, चौकी इंचार्ज आशीष सिंह पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि होमगार्ड के परिवार के विभाग से मुआवजा मिलेगा।   
 इनसेट  
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी हुई बेहाल  
निबहरा मोहल्ला निवासी मलखान सिंह की मौत की खबर कुछ ही देर बाद घरवालों को मिल गई। घर के लोग भागते हुए मौके पर पहुंचे।  घर में घटना से कोहराम मच गया। उसकी पत्नी अनसुइया आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। होमगार्ड के तीन बेटे अमन (14), बादल (7), वर्षा (10) हैं। भाई धर्मेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है।  
विज्ञापन

फालोअप  
राबिया की हत्या में भाई, भतीजा गिरफ्तार  
 पुलिस ने आलाकत्ल चाकू बरामद किया  
 साजिश में फंसे आरोपियों की होगी जांच  
अमर उजाला ब्यूरो
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव के राबिया हत्याकांड के मामले में मंगलवार को पुलिस ने हत्यारोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आलाकत्ल चाकू के साथ आरोपियों को जेल भेजा है।  
थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में जलील के बेटे इरफान पर शनिवार को उसके मामा इस्माइल ने अपने बेटे अयूब संग हमला किया था। बीच बचाव में इरफान की मां राबिया पहुंची थी। उसकी चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद हत्यारोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने जोनिहा रोड से हत्यारोपी इस्माइल और उसके बेटे अयूब को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस्माइल की पत्नी जाहिदा को पुलिस जेल भेज चुकी है। थानेदार गुलाब त्रिपाठी ने बताया कि हत्यारोपी किसी रिश्तेदार के घर जाकर रुके थे। वहां से जिला छोड़कर भाग रहे थे। तभी रास्ते से पकड़े गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें