फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन की मौत

Tue, 08 May 2018 11:02 PM IST
deoria
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
देवरिया/पैकौली। 
विज्ञापन

जिले में अलग-अलग जगहों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। तीनों घटनाएं सोमवार की देर रात की है। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया था। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की
विज्ञापन

सदर कोतवाली के खोराराम गांव के रामनगीना का 28 वर्षीय बेटा इंदल यादव सोमवार की रात नौ बजे के करीब बाइक से रुद्रपुर की तरफ जा रहा था। अभी वह सदर कोतवाली के सरौरा चौराहे पर पहुंचा था कि अज्ञात चार पहिया वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इंदल यादव ने हेलमेट नहीं लगाया था। इसके चलते उसे गंभीर चोट लग गई। आस-पास के लोगों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिवार के लोग पहुंचे। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इंदल के दो बेटे आदर्श और आदित्य हैं। पत्नी का नाम निर्जला है। दूसरी घटना सलेमपुर कोतवाली इलाके की है। हाथरस जिले के सदावार सेपऊ का रहने वाला कोमल (22) पुत्र पृथ्वी सिंह गोवंश लदे ट्रक से सोमवार की रात को देवरिया की तरफ आ रहा था। सलेमपुर के पास वह नीचे उतरा तो तेज गति से आ रहे चार पहिया वाहन की चपेट में आ गया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीसरी घटना भी सलेमपुर कोतवाली इलाके की ही है। उदौली गांव निवासी किशुन चौहान (55) सोमवार की शाम पास के चौराहे पर बाजार करने गया था। लौटने में रात हो गई। गांव से कुछ दूर पहले ही अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें