फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो की टक्कर से नाना-नाती की मौत

Wed, 01 Nov 2017 12:00 AM IST
fatehpur
विज्ञापन
22- सीएचसी बिंदकी में घायल को एंबुलेंस में ले जाते लोग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बिंदकी। बाइक से बेटी समेत उसके परिवार को छोड़ने जा रहे व्यवसायी और उसके नाती की मंगलवार को स्कार्पियो की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने स्कार्पियो को पकड़ लिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


 बहुआ कस्बे के आजाद नगर निवासी सुल्तान बाइक एजेंसी कारोबारी थे। उनकी बेटी सहाना (26) की चांदपुर थाना क्षेत्र के सरहन बुजुर्ग के जब्बार से शादी हुई थी। सहाना अपनी बेटी आफ रीन (10) व बेटे आबिद (6) के साथ मायके आई थी। मंगलवार को सुल्तान बाइक से बेटी और उसके दोनों बच्चों को लेकर उनके घर छोड़ने जा रहे थे।

ललौली थाने के खुर्मा नगर के पास एक स्कार्पियो ने पीछे से  उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार चारों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे एसओ श्रवण कुमार सिंह ने सभी को बिंदकी सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डाक्टरों ने आबिद को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी घायलों को कानपुर रेफर किया।
विज्ञापन


कानपुर लाने के दौरान रास्ते में सुल्तान की भी सांसे थम गई। जबकि सहाना और आफरीन को भर्ती कराया गया। नाना और नाती की मौत से पूरे घर में मातम छा गया। पुलिस ने टक्कर मारने वाली स्कार्पियो को पकड़ लिया गया है।  


 रोडवेज बस की टक्कर से फैक्ट्री कर्मी की मौत
चौडगरा (ब्यूरो)। रोडवेज बस ने मंगलवार को बाइक सवार फैक्ट्री कर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, दूसरा घायल है।  कल्यानपुर के महरहा गांव निवासी विजय (23) और दीपक (22) छिवली की लक्ष्मी काटन मिल में नौकरी करते थे। मंगलवार को दोनों एक ही बाइक से मिल जा रहे थे। चौडगरा ओवरब्रिज पर कानपुर जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहा विजय उछलकर डिवाइडर पर गिरा। हेलमेट न होने से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। दोनों को गोपालगंज पीएचसी लाया गया। जहां डाक्टरों ने विजय को मृत घोषित कर दिया। वहीं दीपक को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी जीपी सिंह ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट लगाए होता तो जान बच जाती।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें