फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को दो दिनों तक बंधक बना गैंगरेप

Tue, 30 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थरियांव। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 वर्षीय दलित छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़ित दो दिन बाद आरोपियों के चंगुल से छूटकर किसी तरह घर पहुंची। पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पीड़िता कक्षा नौ की छात्रा है। वह शनिवार को घर से जंगल गई थी। पीड़िता का आरोप है कि उसे जंगल में पड़ोसी गांव का गुड्डू उर्फ अभिषेक यादव अपने दो साथियों संग मिला। तीनों ने उसे दबोच लिया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और एक बाइक में बैठाकर अगवा कर ले गए। उसे एक निर्माणाधीन जगह पर रखा। वहां गुड्डू और उसके साथी बारी-बारी से गैंगरेप करते रहे। दुष्कर्म के बाद वहीं चेहरे और हाथ पैर में कपड़ा बांधकर चले जाते रहे। उसके साथ कई बार आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इमारत में सोमवार की दोपहर चरवाहे पहुंचे थे। तभी उसे किसी तरह से खोला और मुक्त कराया। दहशत में मौके से भागकर किसी तरह घर पहुंची।  इधर, परिजन उसकी खोजबीन कर रहे थे। पीड़िता को गांव के पास ही परिजन मिले। उसने आपबीती परिजनों को बताई। सीओ केडी सिंह मौके  का निरीक्षण करने पहुंचे। सीओ ने कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं। कार्यवाहक एसओ अर्जुन सिंह ने बताया कि तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। एक आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें