फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म, छेड़खानी के चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 May 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। महिला उत्पीड़न के बढ़ते मामलों में रोक लगाने के लिए पुलिस ने दुष्कर्म व छेड़खानी के कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शहर की कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती का दो साल से यौन शोषण करने वाले आरोपी नासिरपीर निवासी अंकित लोधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे सोमवार को जेल भेजा। आरोपी के खिलाफ दो दिन पहले पीड़िता ने एफआईआर दर्ज कराई थी।
विज्ञापन


उधर, सुल्तानपुर घोष पुलिस ने कोचिंग संचालक प्रेमनगर निवासी बृजेश कुमार श्रीवास्तव को पकड़ा है। इन पर तीन दिन पहले कोचिंग आने वाली कक्षा छह की छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है। परिजनों के मुताबिक आरोपी ने उलाहना देने पर पीड़ित परिवार के साथ बदसलूकी की थी। कि शनपुर पुलिस ने बरगदहा मजरे नरौली निवासी राजेंद्र कमार निषाद को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक किशोरी संग छेड़खानी की वारदात की थी। उधर, बिंदकी पुलिस ने मुरादपुर निवासी पिंटू रैदास को छेड़खानी के मामले में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें