फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से लगी आग, घर व दुकान जली

Mon, 28 Dec 2015 12:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मलवां विकास खंड के औंग कस्बे में रविवार को  शार्ट शर्किट से एक मकान और कपड़े की दुकान जल गई। सूचना के एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक लाखों रुपये का सामान जल चुका था।
विज्ञापन


औंग कस्बा निवासी शिव सहाय पटेल का तीन मंजिला मकान है। दूसरी मंजिल में शार्ट सर्किट से अचानक आग लगी। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। थोड़ी देर में ही नीचे कपड़े की दुकान भी लपटों की चपेट में आ गई।

चीख-पुकार से अफरातफरी का माहौल हो गया। आग की लपटें ऊंची उठती देख कस्बेवासियों में हड़कंप मच गया। तमाम कोशिश के बाद भी आग पर काबू नहीं पा सके। करीब एक घंटे बाद दमकल पहुंची।
विज्ञापन


जिस पर दमकल कर्मियों को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में गृहस्वामी के एक लाख रुपये नगद सहित करीब पांच लाख का सामान जलकर बर्बाद हो गया।

अग्निकांड के समय शिवसहाय की पत्नी पूजा कस्बे में ही स्थित अपने दूसरे मकान पर गई हुई थीं। शिवसहाय नीचे कपड़े की दुकान में व्यस्त थे। यही वजह थी कि शुरुआती दौर में आग की भनक उन्हें नहीं लग पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें