फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूप में किसान को मार डाला

Sun, 03 Jan 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नलकूप पर सो रहे एक अधेड़ रामपाल पासवान की शुक्रवार रात हत्या कर दी गई। उसे सिर में गहरी चोट लगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट ही मौत की वजह बनी है। नलकूप के कमरे में खून फैला होने से परिजनों ने भी हत्या का ही शक जताया है। हालांकि एसएचओ का कहना है कि चोट गिरने से भी आ सकती है। यह विवेचना में तय हो पाएगा कि हादसा है या हत्या।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के रतीपुर गांव निवासी मृतक रामपाल के बेटे दिनेश ने बताया कि पिता थरियांव के रहने वाले रामचंद्र दुबे के खेतों को बटाई पर लिए थे। कई सालों से उन्हीं खेतों पर काम करते थे।

पिता रोज की तरह रामचंद्र के नलकूप पर शुक्रवार की रात सोने गए थे। गांव के लोग शनिवार सुबह शौच क्रिया से वापस आ रहे थे। उन्हीं लोगों ने नलकूप में पिता का खून से लथपथ शव देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों की सूचना पर वह लोग मौके पर पहुंचे। पिता का शव चारपाई से नीचे पड़ा था। उन्हें कोई बीमारी भी नहीं थी। कुछ दिन पहले गांव के कुछ लोगाें से विवाद हुआ था। वह लोग अपने नलकूप से एक किसान को पानी देते थे।

उसी किसान को अब पिता भी पानी देने लगे थे। इसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना की खबर पर एसएचओ ऋषिकांत शुक्ला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर में गहरी चोट निकली है। एसएचओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की गहन छानबीन के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें