फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से फैक्ट्री सुपरवाइजर की मौत

Fri, 21 Apr 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /फतेहपुर
विज्ञापन
चौधराना मोहल्ले में योगेश के घर में गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फै क्ट्री से घर लौट रहे बाइक सवार सुपरवाइजर योगेश श्रीवास्तव (42) की बुधवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। घटनास्थल से उनका हेलमेट क्षतिग्रस्त हालत में मिला है।
विज्ञापन

योगेश श्रीवास्तव शहर के चौधराना मोहल्ला निवासी स्वर्गीय रामकृपाल के बेटे थे।

वह औंग थाना क्षेत्र स्थित स्टील फैक्ट्री में सुपरवाइजर थे। मलवां थाने के सौंरा के पास ट्रैक्टर ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। वह गिरे और ट्रैक्टर ने कुचल दिया। हादसे की खबर पर एंबुलेंस पहुंची। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आईकार्ड के आधार पर घरवालों को सूचना दी गई।

भाई शैलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भाई की मौत से भाभी स्मिता बदहवास हो गई हैं। एक बेटा नैतिक (8) और बेटी पीहू (5) है। उन लोगों का मेडिकल स्टोर है। चार भाइयों शैलेश, लोकेश, अखिलेश में योगेश तीसरे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें