फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने तीन लुटेरों समेत आठ दबोचे

Tue, 12 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
चोरी और लूटपाट की घटनाएं करने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टप्पेबाजी, चोरी, लूट की वारदात करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को चांदपुर थाना क्षेत्र के बबई गांव से रविवार को पुलिस ने दबोच लिया। इस गिरोह के दो सदस्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने दबोचे गए सदस्यों के पास से एक किलो चांदी, एक बाइक, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं। इसी दिन खखरेरू पुलिस ने पनिहा बाबा तिराहे पास जंगल में चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का भांडा फोड़कर पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि इस धरपकड़ में पुलिस पर फायर भी किए गए। इसके बाद भी कई बने और अधबने असलहे व बनाने के उपकरण बरामद किए। एसपी कलानिधि नैथानी ने सोमवार को मीडिया के समक्ष गिरफ्तार आरोपियों को पेश कर उनका काला चिट्ठा खोला।
विज्ञापन


चंादपुर थाना क्षेत्र में दो सुनारों व एक एएनएम, बकेवर थाना क्षेत्र में एक ग्रामीण को बैंक से रुपया निकाल कर घर लौटते समय लूटने वाले तथा बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक में रुपया जमा करने के दौरान टप्पेबाजी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य पुलिस ने दबोच लिए। यह कार्रवाई रविवार को चांदपुर पुलिस ने की।

थानेदार शुभ नारायण की टीम को क्षेत्र के बबई गांव के पिलाई पुत्र मूलचंद्र के दरवाजे के सामने ऐसी घटनाएं करने वाले गिरोह के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो पांच सदस्य मौजूद थे। तीन बदमाश पकड़े गए। इनके नाम मनोज कुमार, अखिलेश व सोनू सभी पोजेपुर थाना जहानाबाद निवासी हैं।
विज्ञापन


मनोज के पास से एक बाइक समेत 13 हजार रुपये, छह सौ ग्राम चांदी की तोड़िया, अखिलेश के पास से 12 हजार रुपये, 400 ग्राम चांदी की तोड़िया व बिछिया और सोनू के पास से एक 12 बोर का तमंचा बरामद किया। भागने वाले बदमाशों में राकेश उर्फ मुन्ना व अवधेश निवासी बबई थाना चांदपुर शामिल हैं।

चांदपुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी राम औतार सोनी व विजय बहादुर की जाफरगंज थाना के उमरिहा बाजार मेें दुकानें हैं। यह दोनाें 18 फरवरी की शाम सराफ दुकानें बंद कर शाम लौट रहे थे तभी भिखनीपुर पुलिया के पास बाइक सवार बदमाशों ने असलहे के जोर पर चार लाख की लूट की थी। विरोध करने पर विजय बहादुर की पिटाई करने के बाद भाग खड़े गए थे।

अमौली कस्बा में सात अप्रैल को अमौली सीएचसी में तैनात एएनएम शिवाकांती बाजपेई का एक लाख रुपये से भरा पर्स बाइकर्स गैंग ने लूट लिया गया था। एक फरवरी को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा कस्बे की बैंक आफ बड़ौदा में रुपये जमा करने गए बरेठर खुर्द गांव के छोटेलाल को झांसे में लेकर 22 हजार रुपये लेने के बाद तीन युवक फरार हो गए थे।18 फरवरी को डारी बुजुर्ग गांव के राम सजीवन बकेवर की बैंक आफ बड़ौदा से नौ हजार रुपये लेकर घर लौट रहे थे। इनसे नहर बैठका के पास तमंचा दिखा कर लूटपाट की गई थी।

खखरेरू पुुलिस ने रविवार को पनिहा बाबा तिराहे के पास जंगल में असलहा बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश कर पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े जाने से पहले इन अभियुक्तों ने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। एसओ शरीफ खान ने बताया कि यह फैक्ट्री सरपत व बबूल की झाड़ियों के बीच चलती मिली। पुलिस ने मोहम्मद मुर्तजा खखरेरू, मोहम्मद शहजादे संवत-खागा, राजू दुबे पाई-खागा, हरिश्चंद्र नयापुरवा-खागा व अनिल दुबे निवासी गुरसंडी- खखरेरू को गिरफ्त में ले लिया। इनके पास पांच देशी तमंचा 312 बोर, पांच खोखा कारतूस, कई अधबने असलहों के साथ ही लोहे की ड्रिल मशीन, राड, हैमर, आरी, बांस की मुठिया, लोहे की कटी स्प्रिंग जैसे प्रयोग में आने वाले उपकरण व सामान की बरामदगी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें