फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से कुचल कर किसान की मौत, जाम लगाया

Tue, 15 May 2018 11:15 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
सिंधाव गांव के पास जाम लगाए ग्रामीण। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
 बहुआ। हाईवे पार कर रहे एक किसान को मंगलवार सुबह गिट्टी लदे ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने पेड़ की डाल रखकर बांदा-टांडा मार्ग पर जाम लगा दिया। वे ब्रेकर बनवाने की मांग पर अड़े थे। पुलिस एक घंटे बाद यातायात बहाल करा सकी।  
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव गांव निवासी राम स्वरूप दुबे (70) मंगलवार सुबह रोड पार कर मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। बांदा की ओर आए गिट्टी लदे ट्रक ने गांव के सामने ही उन्हें कुचल दिया। हादसा देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पेड़ की डाल को सड़क पर रखकर हाईवे में जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ राजेश कुमार मौर्या मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने ब्रेकर बनवाने की मांग रखी। एसओ ने पीडब्ल्यूडी विभाग से बातचीत की। जल्द ब्रेकर निर्माण कराने का आश्वासन दिया। एक घंटे के जाम में मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इनके बेटे संतोष दुबे और विनोद दुबे हैं। बेटी गुड्डी देवी है। वह पति की मौत के बाद से गांव में रहती है। उनकी वृद्ध पत्नी अनसुइया शव के पास बैठकर रोती बिलखती रही। परिजनों ने बताया कि वह कृषि की देखभाल करते थे। एसओ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें