फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपराधिक वारदातों के खुलासे में जिला पुलिस नाकाम साबित हुई

Sun, 28 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
लूट, हत्या, चोरी की ताबड़तोड़ घटनाओं ने पुलिस की चुस्त कार्यशैली की पोल खोलकर रख दी। जिले में हाल ही में हत्या और लूट की की वारदातों को अंजाम दिया गया। घटनाओं पर पुलिस एक कदम आगे नहीं बढ़ सकी। मामलों की पड़ताल के लिये क्राइम ब्रांच टीम भी लगा दी गई, लेकिन स्पेशल टीम का भी कोई फार्मूला काम नहीं आ रहा।
विज्ञापन

असोथर थाना क्षेत्र और ललौली में बीते माहों में तीन हत्यायुक्त लाशें मिलीं । इनकी शिनाख्त तक करा पाने में पुलिस नाकाम है। वारदातों से खुलासा तो बहुत दूर की बात हो गई है।

असोथर में दो दिन पहले कु सुंभी गांव में गोलियों से भूना गया अधेड़ का शव बरामद हुआ था। इससे पहले थाना क्षेत्र के सातों में एक अधेड़ की हत्यायुक्त लाश बरामद हुई थी।
विज्ञापन


इसी तरह ललौली थाना क्षेत्र के कोर्रा कनक के पास एक युवक का अधजला शव पुलिस ने बरामद किया था। तीनों मामलों में पुलिस खाक छान रही है। औंग थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में 21 दिसंबर को बाइक सवार डेयरी संचालक श्रीपाल पांडेय से नौ लाख रुपये लूटकर ट्रेन से भागने वाले बदमाशों का पीछा करने में पुलिस की चाल सुस्त पड़ गई है।

भारी रकम लूटने वाले गिरोह की तलाश में बकेवर, जहानाबाद, जाफरगंज थाना क्षेत्रों में पुलिस दबिश डाल रही है। लुटेरों की इस्तेमाल की गई बाइक के मालिक से पूछताछ के बाद भी कुछ पुलिस को हासिल नहीं हो सका है।

इसी तरह ललौली में सर्राफ ा कारोबारियों विजय पुत्र दिनेश सोनी निवासी कृष्णा नगर और उसके पड़ोसी नीरज सोनी ऊर्फ सनी को 18 दिसंबर की देर शाम घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था।

नकदी, जेवरात समेत आठ लाख की लूट कांड में पुलिस के हाथ बदमाशों से दूर हैं। पुलिस टीमों ने बांदा, हमीरपुर तक बदमाशों की तलाश में खाक छानी है। लेकिन कोई पता नहीं चल सका है।
खखरेरु और धाता थाने की फोर्स घुड़सवार बदमाश शहरयार निवासी शिवपुरी खखरेरू और उसके गैंग की तलाश में हांफ गई है। घोड़े में सवार होकर गैंग ने 14 दिसंबर की रात खखरेरु में ट्रैक्टर चालक शिव सिंह निवासी सैदपुर थाना धाता से मारपीट करके नकदी लूटी थी।

घुड़सवार लुटेरे शहरयार ने खुद को पुलिस की बचाने के लिए दबिश देने आये थानेदार मनीष पांडेय पर फायरिंग तक कर दी थी।आरोपी शहरयाद के खिलाफ धाता और खखरेरु थाने में तीन मुकदमे तीन दिन में दर्ज हो चुकेहै। दोनों थानों की पुलिस के लिये बदमाश चुनौती बना है।
थरियांव हाइवे और ललौली बांदा सागर मार्ग हाइवे पर चालकों के साथ हुई लूटपाट की घटनाओं का भी खुलासा नहीं हो सका है।

ललौली के  बंधवा तिराहे पर 17 दिसंबर की भोर पहर तीन ट्रकों से लूटपाट की गई थी। थरियांव थाना क्षेत्र हाइवे में चार दिन पहले राजस्थान के ट्रक चालक को बंधक बनाकर लूटा गया। दोनों थाना क्षेत्रों की पुलिस वारदातों के खुलासे में नाकाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें