फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पति की मौत, पत्नी गंभीर

Fri, 04 May 2018 11:16 PM IST
fatehpur
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औंग। शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार दंपति को शुक्रवार दोपहर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई, पत्नी गंभीर घायल है। महिला को कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

उन्नाव जिले में हसनगंज थाना क्षेत्र के मदारपुर कोइया गांव निवासी गंगा नरेश(50) की औंग थाने के गलाथा गांव में भंडारी के घर ससुराल है। वह भंडारी की बेटी की शादी में शामिल होने  पत्नी अंजलि के साथ गए  थे। विदाई के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। गलाथा गांव से हाईवे मोड़ पर इलाहाबाद की ओर जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी।  हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंच गए । एंबुलेंस से दंपति को पीएचसी भेजा। पीएचसी में डाक्टरों ने गंगा नरेश को मृत घोषित कर दिया। अंजलि को कानपुर के लिए रेफर कर दिया । थानेदार आरके पटेल ने बताया कि  बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें