फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख के कतरन थमा 20 हजार की टप्पेबाजी

Sun, 05 Mar 2017 12:29 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
बैंक के बाहर बैठा किसान कतरन दिखाता हुआ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गांव की बीओबी शाखा में शनिवार को बरैची गांव के एक किसान से चार पहिया सवार दो टप्पेबाजों ने 20 हजार रुपये झटक लिए। वे उसे बदले में दो लाख रुपये की नोट गड्डी बताकर कतरन थमा चले गए। किसान ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन



किसान राजबहादुर यादव करीब 12 बजे बीओबी शाखा में रकम निकालने पहुंचे थे। उनके पास लुधियाना में रहने वाले बेटे सुभाष ने होली त्योहार मनाने के लिए 20 हजार रुपये भेजे थे। मंदिर के पास साइकिल खड़ी कर वह बैंक परिसर से निकासी पर्ची लेकर वापस मंदिर पहुंचे। पढ़े-लिखे लोगों से पर्ची भरने की गुजारिश कर रहे थे। इसी बीच पहले से एक कार सवार दो युवक उनके पास आए। पर्ची भर दी। बकौल राज बहादुर वह बैंक में गए और 20 हजार रुपये निकालकर वापस साइकिल लेने पहुंचे।

वहां दोनों युवक खड़े मिले। एक के हाथ में रुमाल में कुछ था। उसने रुमाल देते हुए कहा कि बाबा इसमें दो लाख रुपया है। लाइन बहुत लंबी है। हमारी पत्नी बीमार है। आप अपने खाते में यह रुपया जमा कर दो, हम कल पर्ची ले लेंगे। तब तक के लिए यह बीस हजार रुपया हमें दे दो। दोनों रुपये लेकर चले गए। बकौल राजबहादुर, जब वह काउंटर पर पहुंचे तो लिपिक ने बताया कि इसमें तो केवल पांच सौ रुपये की एक नोट है, बाकी कतरन। बीओबी शाखा प्रबंधक मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में केवल टप्पेबाजों की पीठ ही दिखाई दे रही है। किसान ने विजयीपुर चौकी में टप्पेबाजों के खिलाफ  तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें