फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप मालिक से डेढ़ लाख नगदी लूटी

Tue, 20 Jan 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से घर जा रहे पेट्रोल पंप मालिक को धक्का मारकर बदमाशों ने डेढ़ लाख की नगदी लूट ली। चांदपुर थाने के एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि वारदात की सूचना पर मौके पर गए थे। मामले की जांच की जा रही है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


चोरी, लूट की वारदातों का सिलसिला बदस्तूर जारी है। रविवार की रात चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव स्थित किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप से डेढ़ लाख रुपये लेकर जाते समय मारुति सवार बदमाशों ने बाइक में टक्कर मार दी और पंप मालिक से रुपये छीन लिए।

रविवार को रात करीब 11 बजे किसान सेवा केंद्र पेट्रोल पंप मदरी के मालिक प्रदीप कुमार वर्मा बाइक से डेढ़ लाख रुपये लेकर अपने घर अमौली जा रहे थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे मारुति वैन सवार बदमाशों ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही बाइक सवार पंप मालिक गिर गए। कार से उतरे बदमाशों ने धमकी देते हुए पंप मालिक से डेढ़ लाख रुपये छीन लिए और फरार हो गए।

इसकी सूचना तत्काल चांदपुर पुलिस को दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल सकी है। चांदपुर थाने के एसआई नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर मौके पर गए थे, मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें