पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े अमेठी से आए परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा के पास कुएं से बरामद शव अमेठी जिले के खलासी बृजेश कुमार यादव (22) का निकला। वह तीन दिन पहले कुएं में गिरा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत डूबने से होने की पुष्टि हुई है।
बता दें बेरागढ़ीवा के पास एक युवक का मंगलवार को कुएं से पुलिस ने शव बरामद किया था। उसकी शिनाख्त बृजेश कुमार यादव अमेठी जिला कोतवाली क्षेत्र के ककरही गांव निवासी नंदकुमार के पुत्र में रूप में हुई। वह ट्रक चालक नौगरिवा निवासी राकेश के साथ खलासी था। बृजेश की शिनाख्त करने आए भाई अभिषेक ने बताया कि हमीरपुर जिले के लिए 19 नवंबर की शाम सीमेंट लादकर चालक के साथ भाई निकला था। उसे दूसरे दिन ट्रक मालिक दिलशाद ने खबर दी थी कि बृजेश बेरागढ़ीवा के पास 19 की रात से लापता है।
कोई सुराग नहीं लगा था। अमेठी कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की रात शव मिलने की खबर दी। सूचना पर हुसैनगंज थाने पहुंचे। भाई का आधार कार्ड भी मिला था। बृजेश की शादी तीन साल पहले गुड़िया से हुई थी। बताया कि घटना से मां सुशीला देवी और भाभी गुड़िया का रो-रो कर हाल बेहाल है।