फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को अगवा कर गंगा में फेंका

Fri, 25 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहन से छेड़खानी का बदला लेने के लिए एक युवक ने सात साल इंतजार किया। बुधवार शाम को मौका मिलने पर उसने नौ साल के बच्चे को अगवा कर डलमऊ पुल से गंगा नदी में फेंक दिया। सुराग मिलने पर पुलिस ने जब इस युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। पुलिस और गोताखोरों ने गुरुवार को नदी में जाल डाला, नाव से भी तलाश की, पर बच्चे का कुछ पता नहीं चला। अब शुक्रवार को स्टीमर लगाकर बच्चे की तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन


मामला ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे के आजाद नगर मुहल्ले का है। यहां रहने वाले शराब ठेके के सेल्समैन नरेंद्र यादव का इकलौता बेटा कुंदन सेवाश्रम स्कूल में कक्षा तीन का छात्र है।

वह बुधवार शाम खेलने के लिए अपने पुराने घर विजय नगर गया था। वहीं से लापता हो गया। पिता को बेटे के अगवा होने के बारे में तब पता चला जब उनके पास देर रात फिरौती के लिए फोन आया।
विज्ञापन


नरेंद्र ने फोन करने वाले की आवाज पहचान ली उसे यह अहसास नहीं होने दिया। नरेंद्र के मुताबिक उसने फोन करने वाले शख्स को चेताया कि बेटा वापस कर दे, नहीं तो पुलिस को सूचना दे देगा। इस पर फोन कट गया।

नरेंद्र ने गुरुवार को पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि पुलिस ने जिससे कॉल आई थी, उस मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर पड़ताल शुरू की। लोकेशन पर आरोपी सोनू यादव को उठा लिया गया।

पूछताछ में वह टूट गया। उसने पुलिस को बताया कि कुंदन का पिता उसकी बहन के साथ छेड़खानी करता था। करीब पांच साल पहले बड़ी मुश्किल में वह बहन की शादी कर पाया। तभी से उसने नरेंद्र को सबक सिखाने की ठान ली थी।

उसने नरेंद्र को गुमराह करने के लिए फिरौती की मांग की थी। जब नरेंद्र ने पुलिस की धमकी दी तभी उसने बच्चे को नदी में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि बच्चे की तलाश में लगी पुलिस टीम को रात तक सफलता नहीं मिली थी। शुक्रवार को नदी में स्टीमर लगाकर खोज कराई जाएगी।
विज्ञापन

--------------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें