फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बिंदकी। नगर के ललौली रोड पर सोमवार रात एक घर का ताला तोड़कर चोर माल समेट ले गए। सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा तो हड़कंप मच गया। भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पड़ोसियों ने गृहस्वामी को दी। पीड़ित ने गांव से बिंदकी आकर तहरीर दी। पुलिस ने खुलासे का आश्वासन दिया है।


कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के जिगनी गांव निवासी अबरार परिवार के साथ बिंदकी कस्बे के ललौली रोड पर रहते हैं। बहू को प्रसव होना था। इस वजह से आठ दिन पहले वह सपरिवार गांव चले गए। सोमवार की रात चोरों ने घर का ताला तोड़ दिया। यह बक्सों, अलमारी के ताले तोड़कर नगदी व जेवर समेट ले गए। मंगलवार सुबह पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन्होंने गृहस्वामी को जानकारी दी। अबरार ने कोतवाली में तहरीर देकर चोरी का खुलासा करने की गुहार लगाई। चोरों ने इसी घर के निकट जिगनी गांव में ही रहने वाले फतेहउल्ला खान के घर का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। ताला न टूटने से चोरी बच गई।

घर का ताला तोड़कर हजारों की चोरी
पड़ोसी के घर का भी ताला तोड़ने की कोशिश की गई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें