फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश हत्याकांड के आरोपियों को भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। मुकेश हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। प्रेम प्रसंग में हत्या बताई जा रही है। मुकेश की फरार प्रेमिका और उसके पति का कोई सुराग नहीं लगा।

बकेवर थाने के पधारा गांव निवासी मुकेश कोरी की हत्या में बांदा शहर के किरन चौराहा निवासी पूनम के पिता रामशरण, भाई अभिषेक, बहनोई प्रमोद, बहन गुड़िया को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने बांदा शहर के केवटरा चौराहे से गुड़िया को छोड़कर बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि गुड़िया को बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के ललौली चौराहे से पकड़ा है। उसके साथ पूनम और उसका पति रतन था। दोनों भागने में कामयाब हो गए हैं। मुकेश सूरत में प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं पूनम से उसका प्रेम संबंध हो गया था। मुकेश अपने गांव 28 सितंबर को आया था। यहां पूनम उससे मिलने आई थी। इसकी जानकारी पति रतन को हुई थी।

रतन ने रामशरण से मामले की शिकायत की थी। तब रतन ने रामशरण, अभिषेक, प्रमोद, गुड़िया ने मिलकर मुकेश की हत्या की साजिश रची थी। रामशरण बांदा के पेट्रोल पंप मालिक मृदुला शुक्ला की स्कार्पियो बहाने से लेकर आया था। सभी आरोपी स्कार्पियो से चार अक्तूबर की रात आए थे। पूनम पर दबाव बनाकर मुकेश को कॉल कराई और अपहरण कर ले गए थे। बंधक बनाने के लिए पूनम के दुपट्टे का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन


रामशरण ने घर के सामने खंडहर में बंधक बनाकर मुकेश को रखा था। पांच अक्तूबर की रात बांदा से चित्रकूट के बरगढ़ जंगल में ले जाकर मुके श की हत्या कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पूनम और उसका पति रतन कानपुर के कल्यानपुर इलाके में परिवार से अलग रहते हैं। यहां के घर में ताला लगाकर फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

15- हत्यारोपी पूनम।
22- जेल भेजे गए हत्यारोपी

मुकेश हत्याकांड के आरोपियों को भेजा जेल
अपहरण की एफआईआर हत्या में तरमीम किया
प्रेमिका और उसके पति का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें