अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। आशनाई के चक्कर में गांव पहुंचे युवक को बुधवार की रात ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसे खंभे में बांधकर पीटा। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने युवक का शांतिभंग चालान किया है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र निवासी विजय तिवारी बुधवार की रात डुंडरा गांव पहुंचा। उसका गांव की किसी महिला से प्रेम संबंध है। वह अक्सर आता-जाता था। इससे चौकन्ने ग्रामीण गांव में घुसते ही उसे पकड़ लिया। उसने ग्रामीणों को हड़काने की कोशिश की और खुद को एक रिश्तेदार के यहां आना बताया। ग्रामीणों ने रिश्तेदार के बारे में पूछा तो चुप हो गया।
ग्रामीणों ने उसे खंभे से बांधकर पिटाई की। साथ ही चोर पकड़े जाने की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। पुलिस उसे छुड़ाकर थाने ले गई। पुलिस ने उससे पूछताछ की। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया कि युवक आशनाई के चक्कर में गांव आया था। उसका शांति भंग चालान किया गया है।
11- डुंडरा गांव में खंभे से बांधा गया युवक।
युवक को खंभे में बांधकर पीटा
आशनाई के चक्कर में पहुंचा था गांव