फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन के सामने आत्मदाह का प्रयास मचा हड़कं प

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन के सामने आत्मदाह की कोशिश
विज्ञापन


फतेहपुर। बकेवर थाने के अंतर्गत मुरारपुर गांव में पुलिस प्रशासन के सामने महिलाओं के अपने ऊपर केरोसिन डाल लेने से हड़कंप मच गया। खेत से नाली निकालने का विवाद निपटाने गई टीम लौट गई।

मुरारपुर निवासी बबलू शर्मा का आरोप है कि प्रशासन जबरन खेत से नाली निर्माण करा रहा है। इसके पीछे गांव के ही कुछ लोगों का हाथ है। समाधान दिवस में शनिवार को गांव के एक पक्ष के लोगों की शिकायत पर पुलिस व प्रशासन नाली खोदवाने पहुंचा था। खोदाई के दौरान महिलाओं ने जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएचओ सीबी सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर बबलू ने कब्जा कर रखा है। सरकारी नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। पहले भी नाली रही है। मेरे सामने केरोसिन नहीं डाला है। ऐसा होता तो आत्महत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज की जाती।

- खेत से नाली निकालने का चल रहा विवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें