फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर रविवार दोपहर कार की टक्कर से स्कूटी सवार परिवार के लोग निर्माणाधीन हाईवे के खंदक में जा गिरे। एक बच्चे की मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया है।
थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा निवासी किसान इश्तिखार की पत्नी सलीमा अपने बेटे सरफराज (2) और छह माह के साकिब को लेकर भाई अली (निवासी अंसारगंज करारी कौशांबी) के साथ स्कूटी से मायके जा रही थी। खागा कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी बाईपास पर स्कूटी में पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। अनियंत्रित होकर स्कूटी सवार
निर्माणाधीन हाईवे के खंदक में गिर गए। हाईवे पर सिक्स लेन के लिए खोदाई की गई है। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। उन लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। डाक्टरों ने सरफराज को मृत घोषित कर दिया। अली के हाथ और चहरे में चोट आई। मासूम साकिब और सलीमा को हल्की चोट है। कोतवाल वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मौके पर हेलमेट नहीं मिला है। बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
हादसे में मासूम की मौत, तीन घायल
खागा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर कार ने स्कूटी में मारी टक्कर
महिला अपने भाई और दो बच्चों के साथ मायके जा रही थी
अमर उजाला ब्यूरो