फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड 65 ट्रकों पर कार्रवाई, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के बांदा टांडा हाईवे पर मंगलवार को एसडीएम सदर प्रहलाद सिंह के नेतृत्व में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया गया। भारी पुलिस बल भी साथ रही। ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

टीम ने बांदा टांडा हाईवे मेें शाह कस्बे के पास से सडक़ और ढाबों में खड़े ट्रकों का ऑनलाइन चालान किया। इस दौरान आसपास के ढाबों में खड़े ओवरलोड ट्रक कार्रवाई की जद में आए। यह कार्रवाई शाह, दसवां मील, बहुआ, मुत्तौर से लेकर दतौली क्षेत्र के तक चलाई गई। इस दौरान 65 ट्रक एवं डंपरों में ओवर लोड मौैरंग और गिट्टी लोड मिले। इन सभी का ऑनलाइन चालान किया गया। संयुक्त टीम की ओवर लोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई से चालक और खलासी अपने-अपने ट्रक सडक़ और होटलों में छोड़कर खेतों की ओर भाग खड़े हुए। अभियान में जिला खनिज अधिकारी सौरभ गुप्ता, क्षेत्राधिकारी श्रीपाल यादव, एआरटीओ प्रथम एसके सिंह, द्वितीय अभिषेक कनौजिया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें