फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर से महिला की मौत, शव उठाने पहुंची पुलिस से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खागा कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव में एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर की। ससुर की सूचना पर सोमवार को पहुंची पुलिस को लाश उठाने में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। अंत में पुलिस जबरन शव उठाकर अपने वाहन से पोस्टमार्टम ले आई। पोस्टमार्टम में बिसरा सुरक्षित किया गया है।
विज्ञापन


खैरई गांव निवासी रामचंद्र लोधी की पत्नी रानी देवी (23) ने रविवार की रात संदिग्ध हालत में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगडने पर परिजनों को मामले की जानकारी हो पाई। परिजन जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में मौत हो गई। सुबह युवती के ससुर भगवानदीन ने कोतवाली में सूचना दी। मौके पर पहुंची

पुलिस ने शव कब्जे में लेने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान गांव के कुछ लोग एकत्र हो गए और लाश का पोस्टमार्टम कराने से मना करने लगे। इस पर पुलिस ने लिखापढ़ी में मामला आने के बाद शव सुपुर्द करने से मना कर दिया। ऐसे में ग्रामीण शव उठाने का विरोध करने लगे। पुलिस जबरन शव अपने वाहन से उठा लाई और पोस्टमार्टम कराया है। खागा कोतवाल ने वीरेंद्र कुमार ने बताया कि युवती के ससुर की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन


महिला ने जहर खाकर जान दी

शव उठाने पहुंची पुलिस से परिजनों की नोकझोंक
पुलिस जबरन उठाकर लाई शव, कराया पोस्टमार्टम

अमर उजाला ब्यूरो

जहरीला पदार्थ खाने से युवती की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गौंती में रविवार रात एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित किया गया है।
मोहम्मदपुर गौंती निवासी शराफत अली का पांच साल पहले कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र के लेहदरी गांव निवासी मुस्तकीम की बेटी शबीना बानो(25) से निकाह हुआ था। पति कमाने के वास्ते अहमदाबाद में रहता है। रविवार की रात महिला ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना की सूचना बहनोई ने अपने साले मुंतजीम को फोन पर दी। शबीना के तीन बच्चे असफिया बानो (4) मोहम्मद सादाब (2) वर्ष मोहम्मद साद (7) माह के हैं। घर पर सिर्फ सास किश्वरी बानो, ननद रूकईया मौजूद रहीं। इंस्पेक्टर निशिकांत प्रधान राय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच फिलहाल मामला शांत है। मायके पक्ष के लोगों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

------------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें