फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार हादसे में एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी समारोह से कानपुर लौट रहे कार सवार मंगलवार रात हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


कानपुर अरमापुर कालोनी निवासी उदयनाथ का बेटा शैलेंद्र सिंह उर्फ शैलू (40) अपने साथी सनी (35) के साथ रायबरेली के लालगंज में रहने वाले दोस्त की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। वह कार से लौट रहे थे।

सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ बाईपास चौराहे के पास पहुंचे थे। सनी ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर पत्थर से टकरा गई। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों ने बताया कि शैलेंद्र कानपुर में पार्किंग ठेकेदारी का काम करते थे। उनके परिवार में पत्नी डॉली, एक बेटी प्रज्ञा (16), बेटा वर्धन (12) हैं। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।






ट्रक की टक्कर से किसान की मौत
- करीब एक घंटे तड़पता रहा किसान
- राहगीर 108,102 एंबुलेंस नहीं पहुंची
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से मंगलवार रात किसान की मौत हो गई। परिजनों ने सूचना के बाद भी घटनास्थल पर एंबुलेंस न पहुंचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक व चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
असोथर थाना क्षेत्र के सरायं अभैया निवासी दयाराम (54) मंगलवार को हुसैनगंज कस्बा बाइक से गए थे। बेटे अरविंद ने बताया कि हुसैनगंज में किसी से रुपये लेने थे। वह शाम को लौट रहे थे। शहर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ रोड पर उधन्नापुर गांव के पास ट्रक चालक बाइक में टक्कर मारकर भाग गया। आसपास के लोगों ने 108,102, 100 नंबरों पर सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। काफी देर तक एंबुलेंस के लिए कॉल करते रहे। एक घंटे बाद पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान सांसें थम गईं। घटना से पत्नी ग्वालिन का हाल बेहाल हो गया। बाकरगंज चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि चालक और ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें