फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे स्मार्ट फोन की ब्लैकमेलिंग के चलते हुई हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर कोतवाली के बकंधा गांव में हुई महिला की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया। महिला के प्रेमी ने अपने साढ़ू संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। हत्या की वजह भी चौंकाने वाली रही। मुख्य आरोपी प्रेमी की मानें तो महिला उससे गिफ्ट में महंगा स्मार्ट फोन मांग रही थी। आरोपी युवक उसे कुछ दिनों तक टरकाए रखा तो प्रेमिका संगीन मामले में उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देने की ब्लैकमेलिंग पर उतर आई थी। खेत में बुलाने के बाद हत्या कर दी। पुलिस ने पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राहुुल राज ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस पूछताछ में हत्यारोपी प्रेमी ने बताया कि दोनों में लंबे समय से प्रेम संबंध थे। बता दें कि सदर कोतवाली के बकंधा गांव निवासी युवक की पत्नी (30) का शव खेत में जंगल के पास 17 जनवरी को मिला था। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। खुलासे में कोतवाली पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी लगाई गई थी। छानबीन में ही पुलिस को पता चला कि गांव का शिवरतन और उसका साढू पिंटू गायब हैं। बाद में सर्विलांस के जरिए पुलिस ने इन्हें फतेहपुर रेलवे स्टेशन से हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने महिला की हत्या करना स्वीकार कर लिया। मुख्य आरोपी शिवरतन ने बताया कि महिला से उसके प्रेम संबंध थे। वह मेहनत मजदूरी करता है। प्रेमिका उससे गिफ्ट

में टच स्क्रीन वाला मोबाइल मांग रही थी। मांग पूरी न होने पर उसे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रही थी। 16 जनवरी को साढ़ू के साथ मिलकर शराब पी। इसके बाद बाबू मियां के सरसों के खेत में उसे बुलाया और साड़ी के पल्लू से गला घोंट कर हत्या कर दी। पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने देसी शराब के तीन अदद क्वार्टर, दो गिलास और मृतका का जला मोबाइल भी बरामद किया है। मामले के खुलासा करने वालों में निरीक्षक नंदलाल, उप निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार द्विवेदी, संदीप तिवारी, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी के साथ हमराही सिपाही भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो-3-पुलिस लाइन में हत्या का खुलासा करते एसपी राहुल राज

स्मार्ट फोन की जिद पर हुई थी महिला की हत्या
प्रेमी ने साढ़ू संग मिलकर की वारदात, एसपी ने किया खुलासा
सदर कोतवाली के बकंधा में 17 जनवरी को महिला का शव मिला था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें