अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी दूध डेयरी संचालक शिवप्रताप (35) को पुरानी खुन्नस के चलते भतीजे ने कुल्हाड़ी से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
शिवप्रताप गांव में ही काफी दिनों से डेयरी चलाते हैं। रिश्ते में भतीजा दिलीप सिंह डेयरी का वाहन चलाता था। शिवप्रताप ने बताया कि दूध चोरी करने के आरोप दिलीप को डेयरी से हटा दिया गया था। भतीजे दिलीप को लगा कि उसकी शिकायत पर उसे डेयरी से हटाया गया है।
बताया कि इसी खुन्नस में दिलीप बुधवार की दोपहर उसके घर कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और सिर पर प्रहार कर दिया। बचाने के लिए पत्नी कमलेश देवी दौड़कर आईं तो तभी आरोपी भाग निकला। उसने 100 नंबर पर सूचना दी। पुलिस के आने के बाद कमलेश ने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ अनूप सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
डेयरी संचालक को कुल्हाड़ी मारी
रिश्ते के भतीजे ने किया हमला