हुसैनगंज(फतेहपुर)। हुसैनगंज थानाक्षेत्र के मवई गांव चौराहे पर शुक्रवार की रात चोर इलेक्ट्रानिक्स दुकान का ताला तोड़कर नकदी व माल समेट ले गए। करीब एक लाख की चोरी बताई जा रही है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है।
मवई गांव निवासी अजय गुप्ता की चौराहे पर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। अजय ने बताया कि वह रोजाना की तरह शुक्रवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया। आसपास के दुकानदारों ने सुबह ताला टूटा होने की सूचना दी। वह दुकान पहुंचे तो सामान बिखरा मिला। कैश काउंटर टूटा था, गोलक से तीन हजार की नकदी, छह बड़ी बैटरी, चार एलईडी, तीन सोलर पैनल समेत अन्य सामान चोर चुरा ले गए। थानेदार आरके सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
दुकान का ताला तोड़कर एक लाख की चोरी