खागा। किशनपुर थाना क्षेत्र के संगोलीपुर-मड़ैयन मोरंग घाट की ओर के खेत और बागों को सोमवार की रात जेसीबी से जोत और काट दिया गया। सुबह जब
खेत व बाग मालिक वहां पहुंचे तो खेत और बाग से रास्ता देख दंग रह गए। उन्होंने पता किया तो मालूम हुआ कि मोरंग घाट पर कारोबार करने वाले लोगों
ने यह काम किया है। भुक्तभोगी मंगलवार को तहसील दिवस में पहुंचे और डीएम से मिलकर इसकी शिकायत की। उन्होंने जांच के निर्देश दिए हैं। ा
नरौली मजरे गढ़ा की रहने वाली प्रेमलता देवी पत्नी स्व रामदेव, देवदत्त पुत्र गनेशदीन, कृष्ण कुमार पुत्र धर्मराज, हरी प्रसाद पुत्र शिवमोहन, दयाशंकर मिश्रा पुत्र सिद्धगोपाल, अनिल कुमार मिश्रा पुत्र कृष्ण गोपाल, अशोक कुमार मिश्रा पुत्र जयगोपाल, कुमोद चंद्र पुत्र कपिल देव आदि ग्रामीण खागा तहसील पहुंचे और डीएम से मिलकर उन्हें शिकायती पत्र सौंपा।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र के संगोलीपुर व मड़ैयन मोरंग पर कारोबार करने वाले लोगों ने सोमवार की रात उनके खेत व अमरूद की बाग में जेसीबी चलाकर उन्हें बर्बाद कर दिया है। कारोबारियों ने उनसे कोई एग्रीमेंट भी नहीं किया और न ही मुआवजा दिया और बिना उनकी जानकारी के ही खेत व बाग बर्बाद कर दिया। इसी रास्ते से टक व अन्य वाहनों को निकालने की योजना है। डीएम आंजनेय कुमार सिंह, एसडीएम खागा को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देेश दिए हैं।